अठावले से मिले ओशो के अनुयायी, पुणे आश्रम की जांच की मांग
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Published By: Newswrap Fri, 24 Sep 2021 08:10 PM
दिवंगत आध्यात्मिक गुरु आचार्य रजनीश के अनुयायियों के एक समूह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की और पुणे स्थित ओशो आश्रम के कामकाज के बारे में शिकायतें की। रजनीश को उनके अनुयायी ओशो भी कहते हैं और उन्होंने पुणे के कोरेगांव पार्क में एक विशाल आश्रम स्थापित किया था।
मुंबई में बैठक के बाद जारी बयान में समूह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से आश्रम प्रबंधन द्वारा लिए कुछ वित्तीय निर्णयों की जांच की मांग की। समूह ने दावा किया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांगों पर गौर करेंगे।
Read More….