Pages Navigation Menu

महाराष्ट्र : ओशो आश्रम के कुप्रबंधन की ईडी से जांच कराएंगे राज्यमंत्री आठवले

सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 06:30 AM IST

सार
केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा, पुणे में आचार्य रजनीश ‘ओशो’ आश्रम को बिकने से बचाने के लिए इसके कुप्रबंधन के खिलाफ ओशो के अनुयायियों की आवाज बनेंगे। आश्रम की संपत्ति बेचकर जो भी पैसा देश से बाहर गया है उसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराएंगे।

विस्तार
पुणे में आचार्य रजनीश ‘ओशो’ आश्रम को बिकने से बचाने के लिए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भी जोर लगाया हैं। उन्होंने मुंबई में ओशो फ्रेंड्स फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि ओशो आश्रम का नुकसान देश का छति है। वे इसके कुप्रबंधन के खिलाफ ओशो के अनुयायियों की आवाज बनेंगे और आश्रम की संपत्ति बेचकर जो भी पैसा देश से बाहर गया है उसकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराएंगे।

रामदास आठवले ने कहा कि हमारी पार्टी आरपाईआई ने हमेंशा ही बेजुबानों को आवाज दी है और आज मैं यहां सभी ओशो के अनुयायियों की आवाज बनने आया हूं। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि ओशो की संपत्ति उनके अनुयायियों की है और उसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए मैं ओशो के अनुयायियों को आश्वासन देता हूं कि आश्रम में जो भी अंतर्राष्ट्रीय या विदेशी भ्रष्टाचार या कदाचार की गतिविधियां चल रही है, उसकी जांच के लिए ईडी से अनुरोध करूंगा।

Read more: https://www.amarujala.com/india-news/maharashtra-ramdas-athawale-to-get-the-ed-probed-into-the-mismanagement-of-pune-osho-ashram

Read More….

Leave a Comment

Your email address will not be published.

Categories

Recent Comments

Archives